नगर निगम कर्मचारियों को उस वक्त खम्बे से बांध कर पीटा जब नगर निगम कर्मचारी सूअर पकड़ने पहुंचे
ANI NEWS INDIA @ http://aninewsindia.com
जिला ब्यूरो चीफ जबलपुर // प्रशांत वैश्य : 79990 57770
जबलपुर। शहर में फैल रही स्वाइल फ्लू की बीमारी को देखते हुए नगर निगम द्वारा सुअरों को पकडऩे के लिए मुहिम चलाई जा रही है, जिसके चलते आज बुधवार को नगर निगम कर्मी चंडाल भाटा में जब सुअर पकड़ रहे थे, तभी सुअर पालक पहुंच गए.
जिन्होने कर्मचारियों पर हमला कर दिया. जिससे कर्मचारियों के शरीर पर चोट आई, यहां तक कि दो कर्मचारियों को खम्बे से बांध दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है.
इसे भी पढ़ें :- दीवार फांदकर घर में घुस सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को किया गिरफ्तार
बताया गया है कि स्वाइन फ्लू की बीमारी को देखते हुए कलेक्टर भरत यादव ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि शहर में घूम रहे सुअरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, कलेक्टर के आदेश के बाद आज नगर निगम के कर्मचारियों ने सड़कों में घूम रहे सुअरों को पकडऩे अभियान चलाया है, जिसके चलते अमला चंडाल भाटा पहुंचा. जहां पर निगम कर्मी सुअर पकड़ रहे थे, तभी सुअर पालक पहुंच गए, जिन्होने निगम कर्मियों पर पहले तो हमला कर दिया.
इसके बाद खंभे में बांधकर रखा. निगम कर्मचारियों को बंधक बनाने की सूचना जब अधिकारियों और उनके साथियों को लगी तब वह मौके पर पहुंचे और दोनों ही निगम कर्मियों को आजाद करवाया. सुअर पालकों द्वारा नगर निगम कर्मचारियों पर किए गए हमले से चंडालभाटा क्षेत्र में अफरातफरी मची रही, यहां तक कि आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी.
इसे भी पढ़ें :- चिदंबरम के बंगले की हुई कुर्की, घोटाले के पैसों से खरीदी थी विदेशों में संपत्तियां
घायल कर्मचारियों ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने सूअर पालकों खिलाफ मारपीट का और शासकीय काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.