कांग्रेस से 8 बार सांसद रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का 86 साल की उम्र में निधन
ANI NEWS INDIA @ http://aninewsindia.com
खबरों और जिले, तहसील की एजेंसी के लिये सम्पर्क करें : 9893221036
पूर्व केंद्रीय मंत्री और 8 बार सांसद रह चुके कांग्रेस नेता बूटा सिंह का आज शनिवार को निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे. पिछले लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह 8 बार सांसद चुने गए और उन्होंने कई बार केंद्रीय मंत्री के पद पर रहते हुए अहम जिम्म्मेदारी निभाई थी.
सिंह को पहली बार साधना निर्वाचन क्षेत्र से लोकभा के लिए चुना गया था. वह जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री बनने के बाद से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे. वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे हैं.
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता सरदार बूटा सिंह का जन्म 21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में हुआ था.
बूटा सिंह राजीव गांधी की सरकार में वर्ष 1984 से 1986 तक कृषि मंत्री और 1986 से 1989 तक गृह मंत्री रहे हैं. बूटा सिंह साल 1962 से 2004 के बीच आठ बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं. कांग्रेस नेता बूटा सिंह वर्ष 2004 से 2006 तक बिहार के राज्यपाल रहे. साथ ही वह वर्ष 2007 से 2010 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर बूटा सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे.
केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन शनिवार सुबह 6.25 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो। वह अपने बेटे देवली से पूर्व विधायक अरविंदर सिंह लवली के साथ जंगपुरा में रह रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर एम्स से घर लाया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सरदार बूटा सिंह को पंजाब के एक बड़े दलित नेता के रूप में जाना जाता था। बूटा सिंह कांग्रेस की कई सरकारों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें इंदिरा गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भी करीबी कहा जाता था।