इंदौर में चलेगी केबल कार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किए कई बड़े ऐलान
ANI NEWS INDIA @ http://aninewsindia.com
खबरों और जिले, तहसील की एजेंसी के लिये सम्पर्क करें : 9893221036
इंदौर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री शिवराज ने इंदौर में बढ़ते ट्राफिक को सुगम बनाने व्यस्ततम क्षेत्रो में केबल कार चलाने को मंजूरी दे दी है।उन्होंने कहा कि अब इंदौर में रोपवे केबल कार चलेगी। केबल कार चलाने वाला इंदौर प्रदेश का पहला शहर बनेगा।
दरअसल, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में इंदौर आज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो टर्मिनल के लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यापूजन के साथ किया। इस मौके पर शिवराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कार्गो टर्मिनल से हमारे निर्माण की गतिविधियों को बल मिलेगा, हमारे किसान अपने फल-सब्ज़ियों को एक्सपोर्ट कर पाएंगे। इससे इंदौर के विकास को भी पंख लगेंगे। इंदौर देश का भविष्य का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा। हमने इसके विकास के लिए ज़मीन भी चिन्हित की है। इंदौर में असीम संभावनाएँ हैं। केबल कार चलाने वाला इंदौर प्रदेश का पहला शहर बनेगा।